
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- राजधानी वासियों के लिए...
मध्यप्रदेश
राजधानी वासियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन सेवा बहाल
Suyash Dubey | रीवा रियासत
29 Jun 2022 11:24 AM GMT

x
Bhopal Bina Memu Train News: रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 61633/61634 भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन की सेवा 30.06.2022 से आगामी सूचना तक के लिये बहाल की जा रही है।
Bhopal Bina Memu Train News: मध्य प्रदेश के यात्रिओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 61633/61634 भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन की सेवा 30.06.2022 से आगामी सूचना तक के लिये बहाल की जा रही है।
Bhopal Bina Memu Train Time Table: इन स्टेशन से गुजरेगी
- गाड़ी संख्या 61633 भोपाल से बीना मेमू ट्रेन प्रतिदिन 30.06.2022 से अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से 14.20 बजे प्रस्थान कर, सांची 14.52 बजे, विदिशा 15.04 बजे, गुलाबगंज 15.25 बजे, गंजबासौदा 15.48 बजे, मंडीबामोरा 16.18 बजे पहुंचकर 17.00 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।
- इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 61634 बीना से भोपाल मेमू ट्रेन प्रतिदिन 30.06.2022 से अपने प्रारंभिक स्टेशन बीना से 11.15 बजे प्रस्थान कर मंडीबामोरा 11.32 बजे, गंजबासौदा 11.56 बजे, गुलाबगंज 12.12 बजे, विदिशा 12.30 बजे, सांची 12.42 बजे पहुंचकर 13.40 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
Next Story