मध्यप्रदेश

एमपी के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब जेब में आएंगे मोटे पैसे, क्रमोन्नति के लिए सरकार ने जारी किये आदेश

MP Teacher Recruitment 2023
x
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा क्रमोन्नति को लेकर हाल के दिनों में प्रक्रिया शुरू की गई है।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा क्रमोन्नति को लेकर हाल के दिनों में प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि 30 सितंबर तक प्रस्ताव तैयार जमा किया जाए। माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने के अंत तक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त होगा। वहीं इस महीने शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

कलेक्टर ने जारी किया था पत्र

जानकारी के अनुसार जनजाति कार्य कलेक्टर सिवनी द्वारा 23 सितंबर को एक पत्र जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि विकास खंड अधिकारी, संकुल प्राचार्य और कॉल तथा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य निर्देशित किया गया। दिए गए निर्देश में कलेक्टर का कहना था कि जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत कार्यरत नियमित शिक्षक एवं शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ देने के लिए जानकारी भेजी जाए।

भेजे जाएंगे यह कागजात

जिन शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ दीया जाना है उनके दस्तावेज तैयार कर भेजे जाएं। इसके लिए पात्रता दिनांक के 5 वर्ष पूर्व का गोपनीय प्रतिवेदन, सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी, सेवा पुस्तिका में अंकित सेवा प्रारंभ दिनांक की फोटोकॉपी, प्रथम नियुक्ति आदेश की छाया प्रति, राज्य शासन के संविलियन आदेश की फोटोकॉपी, पिछले 5 वर्ष में अनुशासन कार्यवाही तथा अगर किसी कारणवश आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है तो उसकी जानकारी भेजनी होगी।

30 सितंबर तक जमा करें

माना जा रहा है कि अक्टूबर के महीने के अंत तक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए संपूर्ण जानकारी भेजने के लिए 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में सभी दस्तावेज तैयार कर भेजने के आदेश दिए गए हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story