मध्यप्रदेश

एमपी के कर्मचारियों के लिए Good News, मिलेंगे पूरे ₹500000, जारी हुआ आदेश

MP Employee News
x

MP Employee News

MP Employee News: मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 500000 रूपये देने का आदेश दिया है। आइए जाने किसे और कब मिलेंगे यह रुपए।

MP Karmchari News: मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों को जहां जन हितैसी कार्य करने के लिए लगातार दबाव बनाकर रखती है। सरकार हितों का भी पूरा ख्याल रखती है। तभी तो कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। हालांकि इसके लिए वर्ष 2023 की शुरुआत में ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा ऐलान किया गया था। लेकिन अब इसे लागू भी कर दिया गया है।

क्या है सरकार का आदेश MP Karmchari News Today

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत में नगरी विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा ऐलान किया गया था कि नगरी निकाय के नियमित वेतनमान वाले कर्मचारियों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 5 लाख रुपए की बीमा राशि दी जाएगी। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद नगरी निकाय के कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा सकती है।

नगरीय विकास मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। इसे अमल में लाते हुए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया गया है। इस संबंध में पूरी जानकारी नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा ट्विटर के माध्यम से दी गई।

पहले मिलते थे 2 लाख MP Ke Karmchariyo Ko Milenge 5 Lakh Rupay

जानकारी के मुताबिक नगरीय निकायों में नियमत वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सामान्य मोड पर 1 लाख रुपए तथा दुर्घटना होने पर 2 लाख रुपए दिए जाते थे। लेकिन अब इसमें बड़ा परिवर्तन किया गया है। सरकार के ऐलान के मुताबिक इन कर्मचारियों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

सरकार वहन करेगी यह राशि MP Karmchari Bima Yojna

सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि सामान्य स्थिति में मृत्यु के बाद 100000 रुपए का बीमा मिलेगा। कर्मचारियों को बीमा योजना में अंशदान के रूप में पहले की भांति मात्र 20 रुपए ही लिए जाएंगे। इसके अलावा पूरी राशि सरकार द्वारा बहन की जाएगी।

Next Story