मध्यप्रदेश

एमपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, खाते में भेजे जाएंगे ₹25000, सरकार ने आदेश और List की जारी

Employees salary
x

Employees salary

MP Guest Teachers: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी है.

Employees Salary: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी है। अब इनके खाते में राशि भेजने के लिए 9.54 करोड़ जारी किए गए हैं। राशि जारी होने के अतिथि शिक्षकों का बहुत जल्दी नवंबर महीने का मानदेय उनके खाते में पहुंच जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

114 ब्लॉक में नियुक्त है अतिथि शिक्षक MP Employees Salary

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 114 ब्लॉक में अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं। इन अतिथि शिक्षको के मानदेय वितरित करने के लिए सरकार ने 9.54 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। यह राशि जारी होने के पश्चात आदेश भी जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि अतिथि शिक्षकों के 1 महीने के मानदेय वितरित किया जाएगा।

अतिथि शिक्षकों के खाते में नवंबर माह का मानदेय बहुत जल्दी ही जारी हो जाएगा। जारी की जाने वाली राशि अतिथि शिक्षकों के सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन जिलों के लिए जारी हुई राशि MP Guest Teachers

जानकारी के अनुसार जारी की गई राशि मध्य प्रदेश के रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकामगढ, उज्जैन, विदिशा, रतलाम, गुना, राजगढ़, रायसेन, देवास, दतिया, पन्ना, नीमच, दमोह, नरसिंहपुर, छतरपुर, मुरैना, बुरहानपुर, मंदसौर, भोपाल, खंडवा, भिंड, कटनी, बालाघाट, जबलपुर, अशोक नगर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा और आगर जिला मे पदस्थ अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

किसे कितनी मिलेगी राशि MP guest Teachers Employees

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा जारी की गई राशि अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शिक्षकों के मानदेय के लिए यह राशि जारी की गई है। यह राशि विकास खंड शिक्षा अधिकारी के डीडीओ कोर्ट से उपलब्ध कराई जाएगी।








Next Story