मध्यप्रदेश

एमपी के करोड़ो लोगो के लिए खुशखबरी, टाटा-रिलायंस करेंगे 3500 करोड़ का निवेश, 600-600 एकड़ के 4 पार्क बनेंगे, फटाफट जाने

एमपी के करोड़ो लोगो के लिए खुशखबरी, टाटा-रिलायंस करेंगे 3500 करोड़ का निवेश, 600-600 एकड़ के 4 पार्क बनेंगे, फटाफट जाने
x
Global Investors Summit Madhypradesh: यह कहना गलत नहीं होगा कि मध्य प्रदेश आज हिंदुस्तान का एक तेजी से विकसित होता प्रदेश है.

Global Investors Summit Madhypradesh: यह कहना गलत नहीं होगा कि मध्य प्रदेश आज हिंदुस्तान का एक तेजी से विकसित होता प्रदेश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य के दर्जे से बाहर निकालकर तेजी से विकसित होते प्रदेश की श्रेणी में लाकर रख दिया है। मुंबई पहुंचे सीएम को 1 दिन की चर्चा में 3500 करोड़ रुपए निवेश का कंपनियों ने भरोसा दिलाया है। सीएम शिवराज ने टाटा और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों को भी मध्यप्रदेश में उद्योग डालने के लिए राजी कर लिया है। जनवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अभी से सीएम शिवराज सिंह तैयारी करने में जुट गए हैं।

कंपनी लाने शिवराज की घोषणा

Tata and Reliance Invest in MP प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहां है कि मध्य प्रदेश में 4 फार्मा पार्क 600-600 एकड़ के तैयार किए जाएंगे। जिसमें 3030 बड़ी कंपनियां अपना कारोबार कर पाएंगी। सीएम ने कहा है कि उज्जैन श्री महाकाल लोक में 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं प्रदेश के अन्य बड़े तीर्थ स्थलों पर भी 5जी सेवा शुरू करने की विशेष तैयारी चल रही है।

सीएम शिवराज ने बताया कि वहां ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री होने के नाते केवल वर्ष में एक बार इन्वेस्टर्स समिट करें। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर होते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है। यहां रोजगार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर हेल्थ एजुकेशन गुड गवर्नेंस अर्थव्यवस्था रोजगार सेक्टर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश 2026 तक 550 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनकर देश का सहयोगी बनेगा।

कई कंपनी प्रमुखों से हुई मुलाकात

मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी से मुलाकात प्रस्तावित थी। लेकिन उनके विदेश में होने की वजह से ओके धनराज थानवानी से मुलाकात हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज के संबंध में विशेष चर्चा भी हुई। साथ ही भरोसा मिला कि मध्यप्रदेश में कंपनी अवश्य कुछ करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रस्तावित मुलाकात में टाटा समूह के मालिक रतन टाटा से मुलाकात हुई। इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आने का न्योता दिया। साथ ही मध्यप्रदेश में व्यापार के लिए जरूरी जानकारी भी दी। रतन टाटा ने भी मध्यप्रदेश की तारीफ की।

Next Story