मध्यप्रदेश

MP के किसानों के लिए खुशखबरी, आय होगी दोगुनी, केंद्र में मिलेगी ये जानकारी

farming scheme
x
एमपी के किसानों को जानकारी देने बनाया जा रहा यह केन्द्र.

एमपी। प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर हो सके और वे अपनी इंकम बढ़ा सके इसके लिए जबलपुर पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र खुलने जा रहा है। इसमे किसानों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा तो वही आय बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी।

24 को शुरू होगा केन्द्र

खबरों के तहत 24 फरवरी को पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण एवं पशुपालक संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव अध्यक्षता करेगें। वही कार्यक्रम में जबलपुर विधायक अजय विश्नोई, सुशील कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी जेएन कंसोटिया सहित कई अतिथी भाग लेंगे।

किसानों के लिए खास होगी संगोष्ठी

बताया जा रहा है कि यह संगोष्ठी भी किसानों के लिए खास होगी। जिसमें पशुपालक संगोष्ठी में एकीकृत कृषि प्रणाली और पशुपालन से किसानों की आय में कैसे दोगुनी वृद्धि की जा सकती है। इस तरह के तमाम जानकारिया दी जाएगी।

Next Story