मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के किसानो के लिए खुशखबरी, जल्द आ रही 32 रैक अतिरिक्त खाद

farming scheme
x
मध्य प्रदेश (Madhya pRadesh) किसानो के लिए राहतभरी खबर है। जानकारी के अनुसार 32 रैक अतिरिक्त खाद मगाई जा रही है।

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश में खाद की किल्लत समाप्त करने केंद्रीय उर्वरक मंत्री से बात कर अतिरिक्त खाद की मांग की थी। जिस पर केंद्र से मिले आश्वासन के बाद गुरुवार को सीएम शिवराज ने कहा अक्टूबर तक 32 रैक अतिरिक्त खाद आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के संबंध में सोचने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को हर हाल में खाद उपलब्ध करवाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री से हुई बात

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में खाद की किल्लत को देखते हुए केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया से फोन पर बात कर अतिरिक्त खाद की मांग की है। जिस पर श्री मांडवीया ने 30 अक्टूबर तक 32 रैक खाद भेजने की बात कही है। वहीं नवंबर माह में मिलने वाली खाद अपने निर्धारित समय पर मध्य प्रदेश को प्राप्त होगी। इनका कहना है कि प्रदेश में खाद की पूरी व्यवस्था पर सरकार की नजर है।

प्रदेश में है पर्याप्त खाद

सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इनकी एनपीके की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सुपर फास्फेट, एनपीके की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बताया गया कि अतिरिक्त खाद मिलने से रबी बोनी में किसानों को कोई समस्या नहीं होगी। समय के अनुसार खाद उपलब्ध करवाई जाएगी।

कालाबारी करने वालों की खैर नही

साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वाले लोगों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं उन पर अवश्य कार्यवाही होगी। उन्होंने महंगी खाद बेचने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा है की प्रदेश में गैर कानूनी काम करने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है कार्यवाही निश्चित होगी।

आवश्यकता के अनुरूप खाद ले किसान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह आवश्यकता के अनुसार ही खाद की खरीदी करें। अनावश्यक रूप से खाद खरीद दूसरे किसान भाई को अधिकार से वंचित करना होगा। बोनी के अनुसार ही किसान खाद की खरीदी करें।

कुछ ऐसी है खाद की उपलब्धता

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक 3 लाख 48 हजार टन यूरिया लिया था। वही इस वर्ष 3 लाख 18 हजार टन खाद किसानों द्वारा ली जा चुकी है। वही शेष बची खाद माह के अंत तक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story