मध्यप्रदेश

एमपी के 20000 कर्मियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त वेतन, अकाउंट में आएंगे हजारो

MP News
x
MP News: मध्य प्रदेश के मैदानी वन कर्मियों को 1 माह का अतिरिक्त वेतन पुलिसकर्मियों की भांति देगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि वह अगस्त और सितंबर के महीने में करीब एक लाख से अधिक भर्ती करेंगे। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश में 20000 से अधिक वन कर्मियों को नवीन पदस्थापना करने जा रही है। वहीं अब सरकार मैदानी वन कर्मियों को 1 माह का अतिरिक्त वेतन पुलिसकर्मियों की भांति देगी। इस मामले में अभी सरकार द्वारा विचार मंथन किया जा रहा है। पता चल रहा है कि सहमति बन चुकी है मुख्यालय में बैठक पर सहमति बनी है। बताया गया है कि यह सब वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बाद लिया गया। क्या है हकीकत

कर्मचारियों के कार्यों की हकीकत को अगर टटोलने का प्रयास करें तो। वन कर्मी भी पुलिस वालों की तरह काम में व्यस्त रहते हैं। त्वरित प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रयास कर रही है। देखा गया है कि वनकर्मी घने जंगलों में पुलिस की भांति अपने कार्य में डटे हुए हैं। वन कर्मचारियों ने सरकार को अपनी 12 मांग पत्र सौपतेहुए हड़ताल पर जाने की बात कही थी। उनका कहना था कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो वह अवश्य हड़ताल पर जाएंगे।

क्या है वन कर्मियों की मांग जानकारी के अनुसार वन समितियों में तैनात सुरक्षा श्रमिकों के पारिश्रमिक में 1000 रुपए का इजाफा किया जाए। श्रमिकों और स्थाई कर्मियों को मूल व्यवस्था से जोड़ा जाए। वन कर्मियों के बच्चों को पढ़ने के लिए छात्रावास की सुविधा शुरू की जाए।

इनके संबल और आयुष्मान कार्ड की बनाए जाने चाहिए। घाटी नक्सली घटनाओं में मृत्यु होने पर वन कर्मियों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

Next Story