मध्यप्रदेश

एमपी के पशुपालकों के लिए खुशखबरी! सरकार आधे दाम पर देगी मुर्रा नस्ल की भैंस

MP Government
x
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों को आधे दाम पर मुर्रा नश्ल की भैंस देने जा रहा है।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों को आधे दाम पर मुर्रा नश्ल की भैंस देने जा रहा है। साथ ही 6 माह तक दाना चारा के लिए पैसे दिये जायेंगे। वहीं कहा गया है कि अगर भैंस 3 वर्ष के अंदर मर जाती है तो दूसरी भैस दी जायेगी। लेकिन किसानों के लिए एक सर्त रखी गई है कि उन्हे कम से कम 5 वर्ष तक भैस आवश्यक रूप से रखना होगा।

पायल प्रोजेक्ट के तहत दी जायेगी भैंस

इस योजना को पायल प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के तीन जिलों सबसे पहले शुरू किया जा रहा है। जिसमें विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले शामिल हैं। वही बाताया गया है कि योजना की प्रगति को तथा बजट को देखते हुए आने वले दिनों में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

आधे दाम पर खरीद सकेंगे किसान

पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया है कि यह भैंस हरियाणा से खरीदकर दिया जायेगा। हरियाणा में एक मुर्रा भैस की कीमत 1 लाख रुपये है। लेकिन योजना के तहत किसानां को यह भैंस मात्र 50 हजार रूपये में दिया जायेगा। वही इन भैंसां से प्रतिदिन 12 से 13 लीटर दूध लिया जा सकता है।

सरकार की योजना है कि किसानों को दो भैस दी जाय। या यह कहें कि इस याजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानां को एक साथ दो भैस दी जायेंगी। जिसमें एक भैस मात्र एक माह का बच्चा होगा तो वहीं दूसरी भैस 5 माह की गर्भवती होगी। इ

दो भैस देने के पीछे सरकार की मंशा है कि किसान के घर भैंस आने के बाद दूध का क्रम न टूटे। जब एक भैस लगती रहती रहेगी। तो वहीं 5 माह में दूसरी भैस बच्चा दे देगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story