मध्यप्रदेश

एमपी में मछली पकड़ने गए युवक के जाल में फंसा सोने का घोड़ा, गांव में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

Sanjay Patel
14 Oct 2023 11:04 AM GMT
एमपी में मछली पकड़ने गए युवक के जाल में फंसा सोने का घोड़ा, गांव में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
x
MP News: एक कहावत आपने सुनी ही होगी कि हर चमकने वाली वस्तु सोना नहीं होती। कुछ ऐसा ही मध्यप्रदेश के दमोह जिले में चरितार्थ हुआ है। मछली पकड़ने गए एक युवक ने जैसे अपना जाल फेंका तो उसमें भारी भरकम चीज फंस गई।

एक कहावत आपने सुनी ही होगी कि हर चमकने वाली वस्तु सोना नहीं होती। कुछ ऐसा ही मध्यप्रदेश के दमोह जिले में चरितार्थ हुआ है। मछली पकड़ने गए एक युवक ने जैसे अपना जाल फेंका तो उसमें भारी भरकम चीज फंस गई। किसी तरह उसने जाल को बाहर निकाला तो उसमें सोने जैसा घोड़ा फंसा हुआ नजर आया। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

समूचे गांव में आग की तरह फैल गई खबर

मामला दमोह जिले के बटियागढ़ के धोराज गांव का है। यहां के निवासी नन्हे भाई नामक युवक को मछली पकड़ने का शौक है। वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सुनार नदी में मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। उन्होंने नदी में जैसे ही अपना जाल फेंका तो उसमें वजनदार चीज फंसने का उन्हें एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पानी से जाल को बाहर खींचा। जिसमें एक घोड़ा फंसा हुआ नजर आया। जिसे देखते ही उन्होंने समझा कि यह सोने का हो सकता है। यहां नदी में कहीं फंसा रहा होगा जो अब जाकर बाहर आया है। वह यह सोचते हुए घोड़े को गांव में लेकर आये। नन्हे भाई के जाल में सोने का घोड़ा फंसने की खबर समूचे गांव में आग की तरह फैल गई।

पीतल का निकलने पर उड़ गए होश

युवक के जाल में सोने का घोड़ा फंसने की खबर से ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उसके पास पहुंचे। इस दौरान जब सुनार से घोड़े की जांच पड़ताल कराई गई तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि वह घोड़ा पीतल का निकल गया। इस संबंध में केरबना चौकी प्रभारी पवन तिवारी का कहना है कि उन्हें ग्रामीण ने फोन के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी थी कि मछली के जाल में सोने का घोड़ा फंसा है। जिसके बाद वह मौके भी मौके पर पहुंचे और घोड़े की जांच पड़ताल करवाई गई। जिसके बाद वह पीतल का निकला। जिसके बाद पुलिस मौके वापस आ गई।

Next Story