मध्यप्रदेश

Hanuman Jayanti 2023: जबलपुर में 15 दिन में बनकर तैयार हुआ एक टन वजनी विशालकाय लड्डू, बजरंग बली को लगा महाभोग

Sanjay Patel
6 April 2023 11:01 AM GMT
Hanuman Jayanti 2023: जबलपुर में 15 दिन में बनकर तैयार हुआ एक टन वजनी विशालकाय लड्डू, बजरंग बली को लगा महाभोग
x
MP News: अभी तक आपने केवल 50 ग्राम, 100 ग्राम या अधिकतम 1 किलो वजनी लड्डू देखा होगा। किंतु मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक टन वजनी और विशालकाय लड्डू तैयार किया गया।

अभी तक आपने केवल 50 ग्राम, 100 ग्राम या अधिकतम 1 किलो वजनी लड्डू देखा होगा। किंतु मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक टन वजनी और विशालकाय लड्डू तैयार किया गया। जिसकी एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस विशाल लड्डू का भोग बजरंग बली को लगाया गया है। इस लड्डू को बनाने में 12 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की तब जाकर 15 दिन में यह लड्डू तैयार हो सका।

350 किलो चने की दाल से बना लड्डू

एमपी के जबलपुर में कारीगरों द्वारा एक टन वजनी लड्डू तैयार किया है। इसे बनाने में 350 किलो चने की दाल का इस्तेमाल किया गया। जिसे बूंदी के रूप में तैयार कर लड्डू बनाया गया है। इसको बनाने में 12 कारीगर दिन-रात लगे रहे। एमपी जबलपुर के पचमठा हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 दिन पहले ही लड्डू बनाने के लिए कारीगरों को बुला लिया गया था। तब जाकर यह तैयार हो सका। जिसकी चर्चा अब प्रदेश भर में हो रही है। इस लड्डू को देखने के लिए यहां दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।

लड्डू बनाने नागपुर से आया था सांचा

जबलपुर के पचमठा मंदिर में बजरंग बली को महाभोग लगाने के लिए विशालकाय लड्डू तैयार किया गया। बूंदी के 1 टन वजनी लड्डू को बनाने में आधा महीने का समय लग गया। जबलपुर के कारीगर मंदिर परिसर में 12 दिन पहले ही पहुंच गए थे जिन्होंने इसको आकार दिया। लड्डू को बनाने के लिए विशेष सांचे का इस्तेमाल किया गया जो नागपुर से मंगाया गया था। इस लड्डू को बनाने में 350 किलो चने की दाल, 15 किलो ड्राईफूड, 35 टीन तेज, शुद्ध घी सहित तकरीबन 25 गैस सिलेण्ड और 500 किलो शक्कर का इस्तेमाल किया गया। 15 दिन में इस लड्डू को तैयार कर हनुमान जन्म के अवसर पर भगवान बजरंग बली को भोग लगाया गया। इस लड्डू को देखने यहां काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इस लड्डू को प्रसाद के रूप में लोगों को वितरित किया जाएगा।

Next Story