मध्यप्रदेश

Gas Cylinder In MP 2023: बड़ा ऐलान! एमपी में ₹500 में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर?

Gas Cylinder In MP 2023
x

Gas Cylinder In MP 2023

Gas Cylinder In Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है। लेकिन 2023 के अंतिम महीने में पुनः विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Gas Cylinder In MP 2023 | Gas Cylinder In Madhya Pradesh 2023: मध्यप्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है। लेकिन 2023 के अंतिम महीने में पुनः विधानसभा के चुनाव होने हैं। सत्ता में आने को आतुर कांग्रेस पार्टी जैसे-जैसे घोषणा करती जा रही है। ठीक उसी तर्ज पर भाजपा सरकार सत्ता में होने की वहज से योजना बनाकर लांच करती जा रही है। देर से ही सही या फिर देखा देखी ही सही भाजपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं की ओर ध्यान दे दिया है। इस लाडली बहनों को 1000 रुपए दिया जा रहा है। जो छूट गई है उनके लिए दूसरे दौर का अभियान शुरू हो गया है। हर पात्र लाडली बहने आवेदन करने में जुटी हुई है। लेकिन इसी बीच पता चल रहा है कि अब भाजपा सरकार महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा करने वाली है।

उज्वला कनेक्शन धारी महिलाओं को लाभ देने पर विचार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने पर विचार कर रही है। सरकार उज्वला योजना के हितग्राही महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने योजना बना रही है। इस संबंध में भाजपा के कई विधायक अपना समर्थनपूर्ण मत दे चुके हैं। वहीं भाजपा संगठन के रणनीतिकारों का भी मानना है कि विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

महिलाओं को धुएं से मिलेगी मुक्ति MP Gas Cylinder 2023 | Madhya Pradesh Gas Cylinder 2023

अगर सरकार इस पर विचार करती है तो अवष्य ही कबाड़ के रूप में पड़े उज्वला गैस योजना के सिलेंडर और चूल्हे एक बार फिर जल पड़ेंगे। महिलाओं को धुएं से छुटकार मिल जायेगा। यह बात अलग है कि भाजपा सरकार ने जब उज्वला योजना बनाई थी उस समय पूरे जोर-षोर से प्रचार किया गया था कि महिलाओं को धुएं से छटकार दिला दिया गया। लेकिन बढ़ती महंगाई ने इन महिलाओं को चूल्हे के धुएं से बाहर निकलने ही नहीं दिया।

विधायकों ने कहा सभी उपभोक्ताओं को मिले लाभ Cylinder Price in MP | Cylinder Price in Madhya Pradesh

इधर भाजपा के कुछ विधायकों का मत है कि 500 रुपए वाली गैस सिलेंडर योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। उनका कहना है कि उज्वला बहन योजना के तहत, लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हर महिलाओं को इसका लाभ मिलना चाहिए। ज्ञात हो कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में 1.20 करोड़ उपभोक्ता है यदि सभी को सब्सिडी दी गई तो सरकार को हर महीने 720 करोड़ रुपए का इंतजाम करना होगा। वहीं अगर केवल उज्जवला कनेक्शन धारी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है तो मध्यप्रदेश में उज्ज्वला योजना हितग्राही महिलाओं की संख्या 71 लाख के करीब है। अब देखना यह है कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

Next Story