मध्यप्रदेश

UP की धान को MP में खपाने का चल रहा खेल, अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को चूना लगाने का प्रयास

Saroj Tiwari
23 Dec 2021 10:08 AM GMT
dhan
x
उत्तर प्रदेश की धान को मध्य प्रदेश में खपाने का चल रहा खेल। ,

MP Latest News Updates: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी चल रही है। जहां बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की अवैध धान को मध्य प्रदेश में खपाने का खेल चल रहा है। इस खेल में पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों एवं व्यापारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। अन्यथा बार्डर से धान लोड टक कैसे पार हो रहे हैं। अभी एक दिन पूर्व दो टक धान पकड़ी गई थी जिसमें एक ट्रक में अचानक आग लगने के कारण धान जल गई तो वही एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था।

इसके दूसरे दिन 10 ट्रक धान पकड़ी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की धान मध्य प्रदेश में बेंचने का कारोबार खूब चल रहा है। अभी कुछ दिन रीवा में पूर्व मनगवां थाना अंतर्गत सिलपरी गांव में भारी मात्रा में अवैध धान डम्प होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई थी लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

हर वर्ष चलता है खेल

उत्तर प्रदेश की धान अथवा गेहूं या अन्य अनाज की बिक्री करने का कारोबार हर वर्ष खरीदी सीजन में चलता है। इस कारोबार में लंबी सेटिंग है। आपको बता दें कि इस कारोबार के जरिये व्यापारी, खरीदी केंद्र जुड़े कर्मचारी और पुलिस के लोग लंबा मुनाफा कमाने में लगे हैं तो वहीं सरकार में चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। यह पूरा खेल यूपी के कारोबारियों और एवं मध्य प्रदेश के कारोबारियों की मिलीभगत से चल रहा है। जिसमें अन्य लोगों का हिस्सा भी रहता है।

यूपी की अपेक्षा एमपी में अच्छा दाम मिल रहा

बता दें कि एमपी सरकार यूपी सरकार की अपेक्षा अनाज खरीदी का ज्यादा दाम दिया जा रहा है। यही कारण कि उत्तर प्रदेश के कारोबारी अवैध से वहां का अनाज एमपी में खपाने में लगे रहते हैं। जहां एमपी खरीदी केंद्र से जुड़े कर्मचारियों एवं व्यापारियों से संपर्क बिक्री करने का खेल चलता है। यही वजह है कि अनाज की खरीदी शुरू होते ही अवैध धान पकड़ में आने लगती है।

Next Story