मध्यप्रदेश

शुक्रवार को 'कमल' या कमलनाथ, नम्बर गेम से समझिए : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:15 AM GMT
शुक्रवार को कमल या कमलनाथ, नम्बर गेम से समझिए : MP NEWS
x
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन काफी अहम है। अभी से ही यह सवाल तैरने लगे हैं कि शुक्रवार को किसका 'कमल' खिलेगा?

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन काफी अहम है। अभी से ही यह सवाल तैरने लगे हैं कि शुक्रवार को किसका 'कमल' खिलेगा? आइए आपको नंबर गेम के जरिए समझाते हैं कि आखिर सदन में अभी स्थिति क्या है। वर्तमान स्थिति के हिसाब से सरकार पास होगी या फेल। ऐसे कई सवाल हैं, जिसे लोग समझना चाह रहे हैं। सत्ता की चाभी बेंगलुरू में रुके उन विधायकों के पास ही हैं, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। साथ ही लगातार मांग कर रहे हैं कि इसे स्वीकार किया जाए।

क्या है नंबर गेम

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीट है, जिनमें दो पहले से ही रिक्त हैं। छह विधायकों के इस्तीफा मंजूर होने के बाद विधायकों की कुल संख्या 222 रह गई है। वर्तमान में कांग्रेस के 108 और बीजेपी के 107 विधायक बचते हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से देखें तो सरकार बनाने के लिए 112 की संख्या होनी जरूरी है। कांग्रेस को अन्य- 07 (4 निर्दलीय, 2 बसपा, 1 सपा ) का समर्थन हासिल है। ऐसे में सरकार पर कोई खतरा नहीं है। अगर बागी 16 विधायक बेंगलुरू से नहीं आते हैं तो कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या 92 रह जाएगी। साथ ही विधानसभा सदस्यों की संख्या 206 हो जाएगी। फिर सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

अगर बागी विधायक नहीं आते हैं तो...

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस के कुल 22 सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। जिनमें से विधानसभा स्पीकर ने इनमें से 6 सदस्यों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 16 विधायकों का इस्तीफा पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है और ये सभी अभी बेंगलुरू में मौजूद हैं, इनका कहना है कि हमलोग सिंधिया के साथ हैं और अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। अगर कल फ्लोर टेस्ट के दौरान ये सदन में नहीं पहुंचते हैं तो कमलनाथ सरकार का बचना मुश्किल है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story