मध्यप्रदेश

एमपी के इटारसी में फ्रांस की दंपत्ति बच्चे के बाद अब इंडियन बच्ची को लेगी गोद

Sanjay Patel
6 Dec 2022 11:16 AM GMT
एमपी के इटारसी में फ्रांस की दंपत्ति बच्चे के बाद अब इंडियन बच्ची को लेगी गोद
x
फ्रांस के एक दंपत्ति द्वारा इंडियन बच्ची को गोद लेने दिलचस्पी दिखाई जा रही है। इसके लिए दंपत्ति द्वारा कागजी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

फ्रांस के एक दंपत्ति द्वारा इंडियन बच्ची को गोद लेने दिलचस्पी दिखाई जा रही है। इसके लिए दंपत्ति द्वारा कागजी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बताया गया है कि दंपत्ति मुस्कान संस्था में रह रही एक बेटी को गोद लेना चाहते हैं जिसकी उम्र 9 वर्ष है। दंपत्ति द्वारा बकायदे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बच्ची को गोद लेने संबंधी जानकारी जुटाई गई और उसके आधार पर आवेदन तैयार किया गया। इसके पहले भी उनके द्वारा एक इंडियन बेटे को गोद लिया गया था।

इंडियन बच्चे को ले चुके हैं गोद

बताया गया है कि फ्रांसीसी दंपत्ति द्वारा अब दूसरी बार गोद लेने की तैयारी की जा रही है। इसके पूर्व दंपत्ति एक इंडियन बच्चे को गोद ले चुके हैं। जबकि इस बार इंडियन बच्ची को गोद लिया जाएगा। फ्रांस के माल्टा दंपत्ति को इटारसी के मुस्कान संस्था की 9 वर्षीय बेटी पसंद आई है। जिसे वह अब गोद लेना चाहते हैं। इसके लिए दंपत्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एडीएम मनोज ठाकुर से मुलाकात की। जहां बच्ची को गोद लेने संबंधी इच्छा जाहिर करते हुए आवश्यक जानकारियां हासिल की गईं। इसके पूर्व बैंगलुरु से इनके द्वारा एक बच्चे को गोद लिया गया था। पांच वर्ष पूर्व बच्चे को गोद लेने के बाद अब उसका पालन पोषण अच्छे तरीके से कर रहे हैं। इस दौरान दंपत्ति के साथ बच्चा भी पहुंचा जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ ही बड़ों का आदर-सम्मान करते भी नजर आया।

इटली जा चुकी है एक बच्ची

मुस्कान संस्था बेसहारा व अनाथ बच्चियों का आश्रय स्थल है। इटारसी स्थित इस संस्था में रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैण्ड या अन्य जगहों से मिली बच्चियों को रखा जाता है। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर के मुताबिक पिछले वर्ष भी विदेश की फैमिली द्वारा एक बच्ची को गोद लिया गया था। उक्त दंपत्ति इटली के थे। यह बच्ची उन्हें रेलवे स्टेशन में मिली थी। अब फ्रांसीसी दंपत्ति द्वारा दूसरी बार बच्ची को गोद लेने की तैयारी की जा रही है। एडीएम मनोज ठाकुर के अनुसार बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर करने वाली फैमिली फ्रांस के माल्टा की है। जिसकी जानकारी लेने के लिए वह हमारे पास भी आए थे। बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

Next Story