मध्यप्रदेश

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने जेसीबी से पलटा दिए बोलेरो, बढ़ते विवाद के बीच पहुचा भारी पुलिस बल

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने जेसीबी से पलटा दिए बोलेरो, बढ़ते विवाद के बीच पहुचा भारी पुलिस बल
x
दमोह। एमपी के दमोह जिला अंतर्गत हाटा गांव में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुरारीलाल शर्मा निवासी जमुनिहा के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस बढ़ते विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। 

विवाह समारोह में जा रहा था मृतक

जानकारी के मुताबिक मुरारीलाल अपनी बुलेरो से विवाह समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थें। हाटा गांव में हमलाबरो ने उनके वाहन को घेर लिया और उन्हे गोली मार दिये। जबकि इस दौरान बुलेरो सबार अन्य लोग नीचे उतर गये।

जेसीबी से पलटा दिये बोलेरो

बताया जा रहा है कि हमलाबर पूरी तैयारी से पहुचे थे। वही गोली मारने के बाद उनकी बोलेरो को जेसीबी से पलटा दिये है। जिससे मामला हादसा का रूप ले सकें।

सूचना पर पहुची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही हमलाबरो की पहचान करने के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है कि आखिर हमलाबरो ने घटना को अंजाम क्यों दिया है। पुलिस जांच के बाद पूरी कहानी सामने आयेगी।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story