मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री के बयान ने राजनीतिक गलियारे में मचाई हलचल : MP NEWS

News Desk
1 April 2021 10:19 AM GMT
पूर्व मंत्री के बयान ने राजनीतिक गलियारे में मचाई हलचल : MP NEWS
x
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री द्वारा राजनीति छोड़ने की बात ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। मध्यप्रदेश का सियासी पारा गर्म हो गया है। दल-बदल के साथ तेजी से समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। जहां कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश नायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है तो दूसरी पूर्व मंत्री मुकेश नायक द्वारा राजनीति छोड़ने की बात से कांग्रेसी सहम गए हैं।

गत दिवस भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए एक सवाल के जवाब में मुकेश नायक ने कहा कि वह कांग्रेस नहीं बल्कि राजनीति ही छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से बहुत कुछ मिला है और यह अनुभव मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही ईश्वर की सेवा में लगे हुए हैं और आगे भी इसी रास्ते पर चलना चाहते हैं। अब वह श्रीराम कथा करते हुए सनातन धर्म और संस्कृति प्रसार करेंगे।

भाई ने थामा भाजपा का दामन

भाई सतीश नायक द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद मुकेश नायक के बयान ने प्रदेश में खलबली मचा दी है। वह भी ऐसे समय में जब दमोह उपचुनाव की तैयारियां चल रही हैं। वहीं नायक के बयान के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पार्टी में मनमुटाव की खबरें भी सामने आ रही हैं। उन्हें दमोह उपचुनाव में कांग्रेस का स्टार प्रचारक भी बनाया गया है।

कद्दावर नेताओं में गिनती

मुकेश नायक कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। पन्ना जिले के पवई विधानसभा सीट से विधायक, कांग्रेस सरकार में खेल, शिक्षा एवं युवा मामलों के मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस प्रवक्ता हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मुकेश नायक के भाई सतीश नायक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक के निवास भी पहुंचे थे।

Next Story