मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती

News Desk
9 Jun 2021 2:46 PM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती
x
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक दो दिनों से उन्हें बुखार था और सिरदर्द की शिकायत थी। जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली में ही थे। कमल नाथ के करीबियों का कहना है कि अब उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

आपको बता दें कि 74 वर्षीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तबियत बिगड़ने पर अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया जो निगेटिव है। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों ने बताया कि दो दिन से सर्दी, जुकाम एवं बुखार की शिकायत होने पर रूटीन चेकअप के लिये मेदांता गये थे।

डाक्टर की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनके दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं।

Next Story