मध्यप्रदेश

MP Weather Alert! अलगे तीन दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश में रहेगी भीषण ठण्ड, सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी

MP Weather
x
मध्य प्रदेश में अभी और पड़ेगी भीषण ठंड। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

MP Weather News (मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी): मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार शर्दी सितम ढा रही है। प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश की राजधानी समेत कई जिले शीतलहर के चपेट में हैं। बता दें मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेदर सिस्टम कमजोर होने के चलते कई जगह का मौसम साफ होगया है। जिसके चलते कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटो में पारा 6 डिग्री सामान्य से कम रहा। यहाँ पारा 19.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तो वहीं रात को पारा 9.9 डिग्री रहा

कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इंदौर, विदिशा, धार, गुना,भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी हैं।

यहां रही भीषण ठंड

पिछले 24 घंटो में दमोह, जबलपुर, मंडला, नौगांव, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, धार, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन और रायसेन में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

अगले तीन दिनों तक सीवियर कोल्ड डे

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने भीषण कोल्ड डे के सम्बन्ध में अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश उज्जैन, इंदौर एवं अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे (cold day) से लेकर गंभीर कोल्ड डे (severe cold day) की स्थिति होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाको में भारी बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश और शीत लहर से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग (weather department) का अनुमान है कि अगले दो दिन तक मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा रहेगा।

Next Story