मध्यप्रदेश

MP School Latest Update 2022: प्रदेश में पहली बार, अब एमपी की 1.23 लाख स्कूलों में इस तरह लगेगी अटेंडेंस

MP School News
x
MP Government School e- Attendance: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सरकार एमपी की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

MP Government School e- Attendance: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सरकार एमपी की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर शिवराज सरकार ने छात्रों से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब मध्य प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों की ई-अटेंडेंस (e Attendance) लगाई जाएगी। बता दें कि एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके सम्बंधित आदेश जारी कर दिए गए है।

दरअसल मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की औसत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस कर रहा है। इस वक्त प्रदेश की सरकारी स्कूलों में किसी भी प्रकार का कोई मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं है। इस सिस्टम से अब प्रदेश भर के लाखो छात्रों के दैनिकअटेंडेंस पोर्टल में फीड करा जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को जारी आदेश में ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।


Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story