मध्यप्रदेश

एमपी की डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो मजदूरों की मौत, दो झुलसे

Sanjay Patel
5 May 2023 9:22 AM GMT
एमपी की डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो मजदूरों की मौत, दो झुलसे
x
MP News: एमपी देवास की डिस्पोजल फैक्ट्री में आग भड़क उठी। इस दौरान मजदूर सो रहे थे। आगजनी के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए हैं।

एमपी देवास की डिस्पोजल फैक्ट्री में आग भड़क उठी। इस दौरान मजदूर सो रहे थे। आगजनी के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए हैं। आगजनी की वजह को शार्ट सर्किट माना जा रहा है किंतु असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11 बजे घटित हुआ।

नाइट ड्यूटी करने के बाद सो रहे थे मजदूर

देवास की औद्योगिक क्षेत्र स्थित आराध्या डिस्पोजल प्राइवेट कंपनी में भीषण आग लग गई। आज सुबह हुई आगजनी की इस घटना का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। मजदूर नाइट ड्यूटी से लौटकर सो रहे थे। सोनू चौधरी पिता रमेश 24 वर्ष और पप्पू परमार 30 वर्ष की मौत हो गई। मजदूरों के मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। जबकि आग की चपेट में आए महेश वर्मा और बहादुर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। यह सभी मजदूर पानखेड़ी निवासी बताए गए हैं।

जेसीबी से दीवार तोड़ मजदूरों को निकाला बाहर

डिस्पोजल कंपनी में आगजनी की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचीं। सात दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। किंतु आग इतनी भीषण है कि उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। आगजनी की घटना के बाद जेसीबी से डिस्पोजल कंपनी की दीवार को तोड़ा गया और वहां फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य किया गया। हादसे में झुलसे युवक के मुताबिक गुरुवार को नाइट ड्यूटी थी। जिसके बाद आज सुबह लौटे और सो गए। सुबह 11 बजे गर्माहट का एहसास होने पर नींद खुल गई। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। जिससे कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया।

इनका कहना है

इस संबंध में नगर निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला के मुताबिक डिस्पोजल कंपनी में भीषण आग भड़क उठी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया। नगर निगम की गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों आगे बुझाने का कार्य कर रही हैं। आगजनी की इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है।

Next Story