मध्यप्रदेश

एमपी उज्जैन के पोहा फैक्ट्री में भड़की आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं

Ujjain Poha Factory Fire News
x
एमपी के उज्जैन में स्थित पोहा फैक्ट्री में आग लग जाने से 3 महिलाएं जल गई और उनकी मौत हो गई

Ujjain Poha Factory Fire News: पोहा फैक्ट्री में महिलाएं पोहा बनाने के काम में लगी हुई थी इसी बीच अचानक आग भड़क गई। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। वही आग लगने से भगदड़ मच गई। जानकारी लगते ही पुलिस और फायर गाड़िया मौके पर पहुच कर आग को काबू की है।

3 महिलाओं की मौत

पोहा फैक्ट्री में लगी आग की जद में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि महिला की हालत गंभीर है। मृतक महिलाओं की पहचान दुर्गा 45 वर्ष निवासी बोरखेड़ी, ज्योतिबाई निवासी नागझिरी है। तलाशी में तीसरी महिला का शव भी निकाला गया। वहीं, सीमा नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काम पूरा करने में लगी थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि महिलांए शाम के समय अपना काम पूरा करने में लगी हुई थी। इसी बीच फैक्ट्री में आग लग गई। महिलाएं आग से घिर गई और आग की लपटों से उन्हे अपनी जद में ले लिया। वही आग लगने की घटना से क्षेत्र में सनाका खिच गया। आग लगने का कारण अभी सामने नही आ पाया है। उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि मौके पर पहुची फायर गांडियो ने आग को काबू कर लिया है और घटना को लेकर जांच की जा रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story