मध्यप्रदेश

बोनी शुरू नहीं हुई, खाद के लिए मची मारामारी, MP के भिंड में गोदाम प्रभारी को बंधक बनाकर लूट ले गये यूरिया खाद

bhind news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में गोदाम प्रभारी को बंधक बनाकर लूट ले गये यूरिया खाद।

भिंड (Bhind) रबी की बोनी अभी शुरू भी नहीं हुई और खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसानो को खाद ढूढे नहीं मिल रही हैं। हालत यह है कि खाद की कमी से संकट और भी गहराता जा रहा है। हालत यह है कि किसान खाद लूट रहे हैं। मंगलवार को मेंहगांव के सहकारी खाद गोदाम में पहुंचे आधा दर्जन की संख्या में गांव के लोग खाद लूट ले गये। गोदाम प्रभारी को डयारा धमकाया और खाद लेकर भाग गये। प्रभारी ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शूरू कर दी है।

खाद वितरण में सरकार फेल

खाद वितरण में सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। वहीं सत्ता पक्ष के नेता व्यवस्था बनाने आगे आए लेकिन वह भी स्थिति संभाल नहीं सके। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर दिया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने 200 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की थी। ऐसा लग रहा था प्रशासन की शक्ति से किस किसानों को कंट्रोल जा सकेगा। लेकिन एक बार फिर किसानों ने धावा बोलते हुए खाद लूट गए। वही गोदाम प्रभारी को किसानों ने धमकाया भी है। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी किसान मानने को तैयार नहीं है। गोदाम प्रभारी ने मामला थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

बोनी हो रही प्रभावित

किसानों का कहना है कि समय पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से खेतों में बोनी प्रभावित हो रही है। अगर समय रहते किसानों को साधना उपलब्ध करवाया गया तो खराब हो जाएंगे।

पहले भी हो चुकी है लूट की वारदात

जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के गांव में दबंगों ने गोदाम में धावा बोलकर खाद लूट ली थी। इसके बाद ओ पी एस भदोरिया के विधानसभा क्षेत्र में भी खाद लूट की वारदात हुई है। मेहगांव पुलिस ने 15 किसानों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story