मध्यप्रदेश

एमपी में फिर बढ़े खाद के दाम, किसानों पर पड़ेगी महंगाई की मार

Rewa MP News
x
MP Khad Price: मध्यप्रदेश में एक बार फिर रासायनिक खाद के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में किसानों को महंगाई की चिंता सताने लगी है।

MP Khad Rate News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर रासायनिक खाद के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में किसानों को महंगाई की चिंता सताने लगी है। खरीफ के फसलों की खेती की तैयारी में लगे किसानो को अब सिंगल सुपर फास्फेट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। राहत की खबर यह है कि डीएपी के भाव फिक्स दिए गए हैं। डीएपी 12 सो रुपए से अधिक कीमत पर नहीं बेची जा सकती। लिए सरकार ने सभी खाद्य विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं। लेकिन खरीफ की मुख्य फसल धान में सुपर फास्फेट की आवश्यकता ज्यादा होती है।

बढ़ गए 151 रुपए

जानकारी के अनुसार सिंगल सुपर फास्फेट की 50 किलोग्राम की बोरी अब 425 रुपए में मिलेगी। इसके प्रति बोरी पर 151 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह कीमत अभी निर्मित की गई खाद पर है। इसके पूर्व जो भी खाद सहकारी समितियों द्वारा खरीदी गई थी उसे पुराने रेट पर ही बेचा जाएगा।

जानकारी के अनुसार 50 किलो की सिंगल सुपर फास्फेट पाउडर की बोरी पूर्व में 274 रुपए मिलती थी। यह अब 425 रुपए में मिलेगी। वही दानेदार सिंगल सुपर फास्फेट जो 304 रुपए में प्राप्त होती थी वह अब 465 रुपए में मिलेगी।

डीएपी के भाव

जानकारी के अनुसार पूर्व में दो बार डीएपी के भाव में बढ़ोतरी की गई। बढ़े हुए भाव कुछ इस प्रकार थे। बताया जाता है कि डीएपी सबसे पहले 17 सो रुपए प्रति बोरी तय किया गया। इसके बाद दोबारा रेट बढ़ा और प्रति बोरी 19 सौ रुपए हो गई।

राज्य सरकारों ने किया अनुरोध

डीएपी के दाम बढ़ने से किसानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप प्रदेश की सरेकारों ने किसानो की बात केन्द्र तक पहुंचाई। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रदेश की सरकारों ने केंद्र सरकार से रेट कम करने के लिए अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने तय करते हुए 12 सो रुपए प्रति बोरी डीएपी के दाम तय कर दिए गए।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story