मध्यप्रदेश

हाकी खेलने दमोह गई महिला खिलाड़ी लापता, मच गया हड़कम्प...

दमोह। राज्य स्तरीय हांकी प्रतियांगिता में हिस्सा लेने जबलपुर से दमोह गई एक महिला हाकी खिलाडी लापता हो गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस लड़की की तलाश करने में जुटी हुई है। वही महिला खिलाडी के साथ आई अन्य खिलाडियों से जानकारी एकत्र की जा रही है। वही खिलाडी के गायब हो जाने से हडकंप मचा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दमोह में 28 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल हेाने कि लिए जबलपुर से 16 सदस्यीय दल शामिल होने दमोह आया हुआ था।

बताया गया है कि इस टीम को जेबीपी स्कूल मे ठहरने की व्यवस्था की गई थी। सभी खिलाडी अपने कक्ष में ठहरे हुए थे। कई खिलाडी बाहर घूमने भी गये थे। लेकिन इसमें लापता खिलाडी नही थी।

बताया गया है कि सोमवार की रात सभी खिलाडी बाहर खाना खाने के लिए गये। लेकिन इस दौरान उक्त लापता खिलाडी ने बाहर जाने से माना कर दिया और वह अपने कमरे में ही रहीं।

अन्य खिलाडियो ंने बताया कि जब वह रात के समय लगभग 10 बजे लौटे तो देखा की उक्त खिलाडी अपने कमरे में नही हैं। उसका फोन भी नहीं लग रहा था।

इस पर खिलाडियांे ने इसकी सूचना अपने टीम मैनेजर तथा सचिव को दी। जानकारी के बाद सभी पहले तो उसे अपने स्तर पर तलाश करने लगे जब आसपास पता नहीं चला तो इसकी सूचना दमोह कोतवाली में दर्ज करवा दी गई।

पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी हुई है। लेकिन उक्त महिला खिलाडी का फोन नही लग रहा हैं। पुलिस फोन के अन्य डाटा एकत्र कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Next Story