मध्यप्रदेश

एमपी के लाखो किसानो के लिए बड़ी खबर! गिरदावरी में मोबाइल एप से किसान स्वयं दर्ज कर सकते हैं फसल

MP Kisan App News
x
MP Kisan App News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) किसानो के लिए जरूरी खबर है। मौसम जायद 2023 हेतु फसल गिरदावरी की कार्यवाही गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाने के संबंध में प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं ।

जानकारी के अनुसार इन निर्देशों के तहत जायद 2023 की गुणवत्तापूर्ण गिरदावरी के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए किसानों की फसल गिरदावरी कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

मध्य प्रदेश किसान एप (MP Kisan App) के माध्यम से फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज करने के लिए ऑप्शन उपलब्ध है, जिसका उपयोग करते हुए किसान द्वारा खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेन्स तकनीक अनुसार दर्ज की जा सकेगी। बता दें की जानकारी दर्ज करने के लिए 10 अप्रैल 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

एमपी किसान एप (MP Kisan App) के माध्यम से दर्ज जानकारी ग्राउंड ट्रूथिंग के लिए पटवारी को एप में उपलब्ध कराई जाएगी। जारी आदेश के अनुसार ग्राउन्ड ट्रूथिंग के लिए पटवारियों को प्रदत्त सर्वे नम्बर एवं शेष सर्वे नम्बर की गिरदावरी पटवारी द्वारा जियो फेन्स तकनीक के आधार पर पूर्ण की जाएगी। मौसम जायद के लिए पटवारियों द्वारा गिरदावरी पूर्ण करने हेतु 11 अप्रैल से 10 मई 2023 तक की समय सीमा निर्धारित है।

बता दें की मौसम जायद के लिए पटवारियों एवं किसानों द्वारा फसल गिरदावरी के संबंध में आपत्ति की जानकारी दर्ज करने की समय सीमा 15 मई तक निर्धारित है। मौसम जायद हेतु 20 मई तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा पोर्टल के माध्यम से एवं प्राप्त आपत्ति की लोकेशन, फसल की फोटो का अवलोकन कर आवश्यक जांच उपरांत किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार मौसम जायद हेतु निर्धारित दिनांक 20 मई 2023 के उपरांत कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा एवं डाटा को लॉक कर दिया जाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story