मध्यप्रदेश

MPBSE: एमपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू, ऑनलाइन नहीं चढ़ा पा रहे नम्बर

MP School News
x

MP School News

MP Board Exam 2022 का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है।

MP Board News: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education in Madhya Pradesh) की एक ओर जहां दोनों बोर्ड परीक्षाएं जारी है। वहीं मूल्यांकन का कार्य भी शुरू हो चुका है। बोर्ड समय पर परीक्षा परिणाम जारी करना चाह रहा है। लगभग 4 हजार कापियों के मूल्यांकन का कार्य हो भी चुहा है। लेकिन आनलाइन नम्बर चढ़ाने का कार्य प्रभावित होना बताया जा रहा है। इसके लिए कारण बताया जा रहा है कि मंडल की साइट नही चल रही है। प्रभावित हुए इस कार्य को ठीक करने के लिए मंडल के टेकनिकल कर्मचारी लगे हुए है।

मालवा केन्द्र में मूल्यांकन जारी

जानकारी के अनुसार मूल्यांकन केन्द्र मालवा कन्या विद्यालय में दोपहर बाद शिक्षक कापियों का मूल्यांकन करने के लिए पहुंच रहे हैं। करीब 4 कांपियों को मूल्यांकन किया जा चुका है। लेकिन मंडल की साइट न चलने से आनलाइन नम्बर नहीं चढ पा रहे हैं।

संस्था समन्यवक एमएम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में 10वीं की 95092 और 12वीं की 96315 कॉपियां जंचने के लिए केन्द्र में आई हैं। उन्होने बताया कि पहले चरण में 1 लाख 91 हजार 407 कॉपियां आई हैं। पहला चरण 15 को समाप्त करना है। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा, जिसकी कॉपियां भी परीक्षा समाप्त होने के बाद आएंगी।

30 हजार शिक्षक जांचेगे 1 करोड़ कापियां

जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के 18 लाख छात्र में सम्मिलित हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के कुल 1 करोड़ कापियों का मूल्यांकन करना है। कापियों का मूल्यांकन करने के बाद आनलाइन माध्यम से अंक माशिमं को सौंपा जायेगा लेकिन मंडल की साइट ठीक से नही चल रही है जिससे कांपियों के मूल्यांकन के बाद नम्बर चढाने में समस्या हे रही है।

समय पर शुरू हो अगला सत्र

सरकार की मंशा है कि शिक्षण सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम समय पर जारी किया जाय। जिससे अगले शिक्षण सत्र को समय पर विधिवत शुरू किया जाय। कोरोना की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

कांपियों के मूल्यांकन के दौरान पूर्व की भाति इस बार भी मोबाइल को पूर्णतयः प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही मूल्यांकन केन्द्र पर धार 144 जारी रहेगी।

Next Story