मध्यप्रदेश

महाराज साहब बधाई हो कहकर इमरती हुईं भावुक, ज्योतिरादित्य ने लगाया गले

News Desk
9 July 2021 5:49 PM GMT
महाराज साहब बधाई हो कहकर इमरती हुईं भावुक, ज्योतिरादित्य ने लगाया गले
x
ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। इसी क्रम में सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी भी सिंधिया काे बधाई देने दिल्ली पहुंची थीं। इमरती जब बधाई देने के लिए उनके दफ्तर पहुंची ताे वह इतनी अधिक भावुक हाे गईं कि उनकी आंखाें से आंसू छलक आए। इस दौरान सिंधिया भी अपने आपको रोक नहीं पाए और इमरती देवी को गले लगा लिया। तत्पश्चात दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही।

पूर्व मंत्री इमरती देवी गुरूवार काे मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय में उनसे मिलने पहुंची थीं। पूर्व मंत्री ने अंदर पहुंचते ही कहा, महाराज साहब बधाई हाे, सिंधिया ने बधाई स्वीकारने के साथ ही उनका हालचाल पूछा। इस दाैरान इमरती जब अधिक भावुक हुई ताे उनकी आंखाें से आंसू निकल आए। सिंधिया ने कहा कि राे क्याें रही हाे ताे इमरती देवी ने कहा कि यह ताे खुशी के आंसू हैं, यह सुन सिंधिया भी भावुक हाे गए और आगे बढ़कर इमरती देवी काे गले लगा लिया।

आपको बता दें कि इमरती देवी का एक बयान था कि अगर महाराज कहें तो कुएं भी कूद जाएंगी। उन्होंने इसका उदाहरण भी पेष किया है। कांग्रेस सरकार में वह सत्ता सुख भोग रहीं थी लेकिन सिंधिया के एक इशारे पर उन्होंने सत्ता और पार्टी दोनों को किनारे कर दिया। यही कारण काफी उथल पुथल के बाद महाराज को राजनीतिक सम्मान मिला तो वह भावुक होने से अपने आपको नहीं रोक पाई।

Next Story