मध्यप्रदेश

MP में फिर चुनाव की आहट, इन जिलों में होगा मतदान, हटेगें 3 वर्ष से जमें अधिकारी-कर्मचारी

MP में फिर चुनाव की आहट, इन जिलों में होगा मतदान, हटेगें 3 वर्ष से जमें अधिकारी-कर्मचारी
x
MP News Today : प्रदेश में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर कंट्रोल होने के बाद चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

MP News Today : प्रदेश में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर कंट्रोल होने के बाद चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। एमपी में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। जिसके चलते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खंडवा-बुरहानपुर, निवाड़ी, सतना और अलीराजपुर कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों को हटाया जाए।

कांग्रेस- भाजपा में हलचल

चुनाव आयोग के तैयारी शुरू होते ही बीजेपी और कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई हैं। दमोह उप चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने होंगी। दमोह उप चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस जोश में है। दूसरी बीजेपी इस हार से उभर कर 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीट जीतने के लिए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जंहा बैठकें कर रहें। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी क्षेत्रों में भ्रमण करना शुरू कर दिये है।

भाजपा सांसद का हो गया था निधन

दरअसल खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह लोकसभा सीट खाली है। इसी तरह निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया। अब लोकसभा के साथ इन 3 विधानसभा सीटों पर मतदान कराने की तैयारी की जा रही है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story