मध्यप्रदेश

एमपी के सिंगरौली में बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतरा मौत के घाट

Rewa MP News
x
सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण छोटे भाई ने अपने बडे़ भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण छोटे भाई ने अपने बडे़ भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि शोभनाथ कोल का अपने छोटे भाई संतोष कोल के साथ काफी समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। इसी कड़ी में बीते दिवस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी छोटे भाई ने बडे़ भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अलग रहते थे भाई

बताया गया है कि दोनो भाइयों का हिस्सा बांट हो गया है। दोनो भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे। फिलहाल इस पारिवारिक हत्या की कहानी का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफतारी के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story