मध्यप्रदेश

भागवत कथा के दौरान, भक्ति में लीन भक्तों के गले से चेन और मंगलसूत्र गायब...

देवास। शहर के उज्जैन रोड स्थित रानी बाग दुर्गेश्वरी मंदिर में भागवत कथा चल रही थी। वही भक्तो के रूप में बैठी चोर महिलाओं ने अपना काम करते हुए महिलाओ के गले से सोने की चेन तथा मंगलसूत्र पार कर दिया। लेकिन इसी दौरान किसी महिला भक्त की भक्ति में खलल पड़ा और वह सतर्क हो गई और 11 चोर महिलाओं को पकड़ लिया। लोगों ने पंडाल में पुलिस को बुला लिया और उनके हवाले कर दिया। इस दौरान कथा पंडाल में चारों ओर हडकंप की स्थिति निर्मिता हो गई।

जानकारी के अनुसार कथा पंडाल में महिलाओ की बैठक में कई चोर महिलाएं प्रवेश कर गई थी। वह चोर कटर और रेजर से चेन काटकर भाग रही थी। लेकिन संदेह होने पर एक भक्त माहिला की नजर पडी और वह जागरूकता का परिचय देते हुए उन्हे पकड लिया।

एक साथ 11 चोर महिलाओं को पकडे जाने जाने की जानकारी जैसे ही शहर में फेली सभी आशचर्य चकित हो गये। वही कई लोगों ने कहा कि यह सब भागवत भगवान की कृपा से हुआ है। कथा में आने के बाद भी चोरी जैसा पाक करने वाले को भगवान ने ही पकड़वाया है।

वहीं इस चोरी के घटना की जानकारी होने के बाद सीएसपी विवेक चैहा सिविल लाइन थाने में पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह महिला चोरों का पूरा गैंग है। पुलिस आरोपी महिलाओं से कडाई पूर्वक पूछताछ कर रही है।

Next Story