मध्यप्रदेश

दहेज हत्याः पति ने पीटा-लगाया करंट, शादी के 11 माह में ही हो गई नवब्याहता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

mp satna news
x
सतना- शादी की खुशियां सजोए ससुराल पहुंची महिला को यह तक पता नहीं था कि शादी के बाद से ही उसके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।

सतना- शादी की खुशियां सजोए ससुराल पहुंची महिला को यह तक पता नहीं था कि शादी के बाद से ही उसके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। स्थिति यह है कि शादी के 11 माह में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर मायके वालों ने आरोपी पति पर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर पति सहित अन्य ससुराल वाले आए दिन महिला के साथ मारपीट किया करते थे। आरोप है कि आरोपी पति ने महिला को पहले पीटा, फिर करंट लगाया। अंत में महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला की मौत पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। नवब्याहता होने के कारण पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

5 लाख की मांग

मायके वालों ने बताया कि 11 माह पूर्व जिले के जरियारी थाना अंतर्गत नादन देहात निवासी राधा पटेल 21 वर्ष की शादी पुष्पराज पटेल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी ससुराल वाले दहेज के रूप में 5 लाख रूपए की मांग करने लगे। ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराल वाले महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताणित किया करते थे। पति को महिला के साथ मारपीट करता था ही था साथ ही सास, ससुर, ननद, नंदोई द्वारा भी महिला को परेशान किया जाता था।

भाई के सामने ही महिला की पिटाई

बताया गया है कि आरोपी दहेज वालों ने महिला की गत दिवस बेदम पिटाई कर दी। गांव वालों ने इस संबंध में महिला के मायके वालों को सूचना दी। सुबह महिला का भाई अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। जहां उसने देखा कि आरोपियों ने महिला की पिटाई करने के साथ ही पति द्वारा महिला को करंट भी लगाया। जब महिला के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने भाई के सामने ही उसके बहन की पिटाई कर दी। किसी तरह से ससुराल से अपनी बहन को लेकर भाई नादन थाने पहुंचा। जहां युवक ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस द्वारा महिला को अमरपाटन अस्पताल भेजा गया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकां ने उसे सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां सर्जरी वार्ड में भर्ती रही महिला की मौत हो गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story