मध्यप्रदेश

डाक्टर की लापरवाही, चोट दाएं कूल्हे में आपरेशन किया बाएं कूल्हे का, सीएमओ ने कर्रवाई....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:18 PM IST
डाक्टर की लापरवाही, चोट दाएं कूल्हे में आपरेशन किया बाएं कूल्हे का, सीएमओ ने कर्रवाई....
x
डाक्टर की लापरवाही, चोट दाएं कूल्हे में आपरेशन किया बाएं कूल्हे का, सीएमओ ने कर्रवाई.... भिवानी। धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर की लापर

डाक्टर की लापरवाही, चोट दाएं कूल्हे में आपरेशन किया बाएं कूल्हे का, सीएमओ ने कर्रवाई….

भिवानी। धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर की लापरवाही एक बार फिर रोगी पर भारी पड़ गई है। भारी भी इतनी कि एक महिला अब चलने में अस्मर्थ हो चुकी है। डाक्टर ने उसके दोनांे पैरों का आपरेशन कर दिया। ऐसा तब हुए जब एक महिला गिर जाने से अपने बाएं पैर का आपरेशन करवाने चैधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल गई थी लेकिन वहां के डाक्टर ने आपरेशन करना बांए पैर का चाहिए लेकिन कर दांए पैर का दिया गया।

UP : 6 साल के मासूम के साथ नाबालिग ने की दरिंदगी, मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार रानिला गांव की रहने वाली वृद्ध महिला भतेरी घर में काम करने के दौरान गिर गई थी। जिससे उसकी बांई कूल्हे की हड्डी में फैक्चर हो गया था। महिला अपने परिजनो के साथ अस्पताल में इलाज करवाने पहुंच थी। ऐसे में डाक्टर ने आपरेशन करने का निर्णय लिया। महिला के परिजन तैयार हो गये और लोगों ने अस्पताल मे पैसे भी जमा कर दियें। लेकिन डाक्टर ने लापरवाही करते हुए महिला के दाएं कूल्हे का आपरेशन कर दिया।

डाक्टर की लापरवाही, चोट दाएं कूल्हे में आपरेशन किया बाएं कूल्हे का, सीएमओ ने कर्रवाई....

UP Double Murder / प्रेमिका को देना था हीरे का हार, पैसों के लिए पूर्व CM Kamalnath के भाई-भाभी की कर दी हत्या..

परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई सभी ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा बिना पैसे के आपरेशन करने के लिए तैयार हो गया। वही वह यह भी चाह रहा था कि इस मामले की शिकायत न की जाय। अस्पताल प्रशासन ने दोबारा आपरेशन किया। लेकिन महिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बद इसकी शिकायत सीएमओ से की है। वही सीएमओ ने कार्रवाई का भरोषा दिया है।

Next Story