मध्यप्रदेश

एमपी के पन्ना में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक की मौत, 8 घायल

Sanjay Patel
31 March 2023 10:52 AM GMT
एमपी के पन्ना में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक की मौत, 8 घायल
x
MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में उपजा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मौके पर फायरिंग होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल भी हुए हैं।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में उपजा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान मौके पर फायरिंग होने से एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, तो वहीं इस घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

दोनों पक्षों ने की फायरिंग

इस संबंध में पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक खेत में मवेशी चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे हुआ। पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के हरदुआ गांव में यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान पटी गांव निवासी पूरन यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में मृतक पूरन का बेटा प्रताप सिंह यादव, अनु यादव और रंजीत यादव शामिल हैं। दो बच्चों को भी फायरिंग से चोटें पहुंची हैं।

फायरिंग करने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार

पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के हरदुआ गांव में मवेशी चराने का विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनका कहना है

इस संबंध में पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी का कहना है कि हरदुआ गांव में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पन्ना जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। फायरिंग करने वाले जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे।

Next Story