
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मोदी कैबिनेट विस्तार...
मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा मध्यप्रदेश में जोरों पर, सिंधिया के अलावा वीरेंद्र खटीक और सहस्त्रबुद्धे भी दिल्ली में

Bhopal / भोपाल। मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) का आज शाम विस्तार होने वाला है। कौन मंत्री बनेगा, किसे कौन सा विभाग मिलेगा तथा कौन मंत्री की दौड़ में शामिल होने के बाद भी उसे स्थान नहीं मिल पायेगा। यह चर्चा तो आज समूचे देश में हो रही है। लेकिन मोदी के कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की जितनी चर्चा मध्य प्रदेश में हो रही है उतनी शायद ही कही होती होगी। मध्य प्रदेश में यह चर्चा हो भी क्यों ना।
एक ओर प्रदेश की कांग्रेस की सरकार गिराने में अहम रोल अदा करने और भाजपा की सरकार बनवाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया है। वहीं टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक भी मोदी की टीम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हुए हैं।
मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे को भी दिल्ली बुला लिया गया है। ऐसे में प्रदेश के चर्चा का बाजार गर्म है। मध्य प्रदेश में समय बिताने और प्रदेश प्रभारी रहने पर उनके काम काज की चर्चा होना आम बात है।
वही बात अगर टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक की करें तो पता चलता है कि टीकमगढ़ उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव सामने है ऐसे में केन्द्र सरकार अपने अंकगणित के हिसाब से वीरेद्र खटीक को जगह दे सकती है। वीरेन्द्र खटीक जातिगत गणित में भी फिट बैठ रहे है।