मध्यप्रदेश

Bhopal to Goa Flight: भोपाल से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, यहां पर जानें किराया व फ्लाइट का समय

Sanjay Patel
5 May 2023 7:53 AM GMT
Bhopal to Goa Flight: भोपाल से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, यहां पर जानें किराया व फ्लाइट का समय
x
Bhopal to Goa Flight: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गोवा की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल से जल्द ही गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ होने जा रही है।

Bhopal to Goa Flight: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गोवा की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल से जल्द ही गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ होने जा रही है जिससे यात्रियों को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए इंडिगो भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट सेवा प्रारंभ करने जा रहा है। जिससे यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इससे यात्रियों को अन्य जगहों का चक्कर काटने से भी मुक्ति मिल जाएगी।

भोपाल से गोवा फ्लाइट डेट

इंडिगो द्वारा भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा प्रारंभ की जाएगी। यह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर कनेक्ट करेगी। जिसकी शुरुआत 23 मई से होगी। इस सेवा का लाभ यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन मिल सकेगा। यह हवाई सेवा प्रारंभ यात्रियों को जहां मिल सकेगा तो वहीं फ्लाइट सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो यात्रियों की सुविधा को देखते इस फ्लाइट का संचालन सप्ताह के सातों दिन कर दिया जाएगा।

भोपाल से गोवा फ्लाइट डेज

राजधानी भोपाल से गोवा जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रारंभ होने के साथ सप्ताह में तीन दिन इस सेवा का लाभ मिल सकेगा। सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन इंडिगो की फ्लाइट सेवा का संचालन किया जाएगा। जिससे गोवा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधाएं होंगी। जिसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इंडिगो को इसके संचालन की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। इसका संचालन पूर्व में ही प्रारंभ हो जाता किंतु समय की मांग के चलते इस सेवा के प्रारंभ होने में थोड़ा विलंब हुआ है। भोपाल से गोवा फ्लाइट का समय दोपहर 12.10 बजे रहेगा।

भोपाल से गोवा फ्लाइट किराया

सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली इंडिगो की भोपाल से गोवा फ्लाइट का किराया 4088 रुपए रहेगा। इस फ्लाइट के संचालन की खबर से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक गोवा तक जाने के लिए लोगों को इंदौर का चक्कर लगाना पड़ता था जहां से उन्हें हवाई सेवा मुहैया हो पाती थी। किंतु अब भोपाल से गोवा के लिए फ्लाइट प्रारंभ होने से उन्हें इंदौर का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। जिससे उनके पैसे व समय दोनों की बचत होगी।

Next Story