मध्यप्रदेश

DIGVIJAY देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज़ : SHIVRAJ

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:15 AM GMT
DIGVIJAY देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज़ : SHIVRAJ
x
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज राजनेता बताया है। शिवराज ने कहा कि हाथ छोड़ कर जाने के बाद दिग्विजय को अब विधायक याद आ रहे हैं। शिवराज ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब उनसे पूछा गया कि दिग्विजय बेंगलुरू गए हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि हमें विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के मद्देनजर यहां ग्रेस रिसार्ट में ठहराए गए विधायकों से मिलने पहुंचे शिवराज ने मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। DIGVIJAY the country's biggest gimmick: SHIVRAJ

शिवराज ने कहा कि बेंगलुरू में रह रहे मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक इतने त्रस्त थे कि वे वीजियो जारी कर के कह रहे हैं कि हमें सिंह से नहीं मिलना है। चौहान ने दिग्विजय और मुयमंत्री कमल नाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब कर सकते थे, तब किया नहीं। अब विधायकों के लौटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों ने आज फिर से वीडियो जारी कर साफ कर दिया है कि वे नाथ सरकार से त्रस्त एवं परेशान थे। विधायक साफ कह रहे हैं कि हमें ना तो दिग्विजय से मिलना है और ना किसी से बात करना है। अब कमल नाथ को भी बागी विधायक याद आ रहे हैं। सवा साल से आप या कर रहे थे? जब कमल नाथ की सरकार गिरने की कगार पर है, तब उन विधायकों की याद आ रही है। चौहान ने दावा किया कि अब कमल नाथ अपनी सरकार को बचा नहीं सकते हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story