मध्यप्रदेश

'केसरिया..तेरा इश्क है पिया' पर दिग्विजय सिंह ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

mp narottam mishra news
x
Digvijay Singh Viral Video: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह का डांस करते वीडियों वायरल

एमपी। कांग्रेस पार्टी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा देश भर में निकाल रही है। जैसे-जैसे यात्रा मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही है, यहां के नेताओं का उमंग देखते ही बन रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वारिष्ठ नेता दिग्विजय सिहं तो डांस करके इस यात्रा का आंनद उठाते हुए नजर आ रहे है। उनका डांस करते हुए एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ब्राम्हास्त्र मूवी के गाने पर किए डांस

वायरल वीडियों के तहत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ब्राम्हास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने केसरिया तेरा इश्क है पिया पर वे जमकर डांस कर रहे है। उन्होने ये दोश्ती हम नही तोड़ेगे के गाने पर भी डांस किए है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अन्य नेता सहित कई लोग शामिल रहे।

तो वही पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के डांस वाले वीडियों को लेकर भाजपा सरकार के मंत्री एवं प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता हुआ चेहरा इसी तरह से बना रहे।

एमपी के बुरहानपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की यात्रा

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। 23 नवंबर को यह यात्रा एमपी के बुरहानपुर से शुरू होगी। जानकारी के तहत राहुल गांधी की यह यात्रा 4 दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेगी। इस यात्रा में प्रियंका गांधी हिस्सा ले रही है। वे 4 दिनों तक एमपी में रहकर यात्रा करेगी। यात्रा को लेकर कुछ बदलावं भी किया गया है तो वही विवादित स्थानों में परिवर्तन भी कियागया है।

Next Story