मध्यप्रदेश

देवास हत्या कांड : नेमावर में 5 लोगो की नरसंहार हत्या में सरकार सख्त, सीएम ने कहा बक्शे नहीं जायेंगे आरोपी, हमलावरों के तोड़े गये घर

देवास हत्या कांड : नेमावर में 5 लोगो की नरसंहार हत्या में सरकार सख्त, सीएम ने कहा बक्शे नहीं जायेंगे आरोपी, हमलावरों के तोड़े गये घर
x
Nemawar Hatya Kand / देवास हत्या कांड। MP के देवास जिले (Dewas) स्थित नेमावर (Nemawar) गांव में घटी दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां है कि घटना के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। फास्टटैक कोर्ट में मामले को ले जाया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हे आर्थिक मदद भी दी जायेगी।

Nemawar Hatya Kand | MP के देवास जिले (Dewas) स्थित नेमावर (Nemawar) गांव में घटी दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घटना के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। फास्टटैक कोर्ट में मामले को ले जाया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हे आर्थिक मदद भी दी जायेगी।

कार्रवाई शुरू

हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्य आरोपी सुरेंद्र राजपूत के मकान और दुकानों को प्रशासन ने गिरा दिया है। पुलिस ने खड़े होकर जेसीबी से मकान और दुकानों को तुड़वाया है। वहीं सुरेंद्र के साथी विवेक के घर को भी तोड़ दिया गया है।

मौजूद रहे अधिकारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस अफसर और जवान मौजूद रहे। उनकी निगरानी में आरोपितों के मकान और दुकानों तोड़ दिया गया। दूसरे आरोपी विवेक पुत्र बबलू तिवारी के पुश्तैनी मकान को भी गिरा दिया गया। बताया जाता है कि यह मकान विवेक के दादा कमल किशोर तिवारी के नाम पर था। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी शिव दयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस का अमला मौजूद था।

यह थी घटना

आरोप है कि 13 मई को नेमवार में सुरेंद्र राजपूत ने अपने भाई वीरेंद्र राजपूत, 2 नौकरों और 2 दोस्तों की मदद से आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करके अपने खेत में दफना दिया था। डेढ़ महीने बाद पांचों के शव पुलिस ने 10-12 फीट की खुदाई करके बाहर निकाला था।

हत्याकांड की मुख्य वजह आदिवासी परिवार की बेटी रूपाली को सुरेंद्र के शादी में रोड़ा बनना था। दोनों में अफेयर था और रूपाली शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जबकि सुरेंद्र की कहीं और शादी तय हो गई थी।

इनकी हत्या की गई थी

पुलिस ने हुकुमसिंह के खेत से ममताबाई कास्ते, आरोपी सुरेन्द्र की प्रेमिका रूपाली कास्ते, दिव्या कास्ते, पूजा और पवन के शव बरामद किए हैं। आरोपियों ने 13 मई को ही इन पांचो की हत्या करके दफना दिया था। 29 जून को पुलिस ने खेत में खुदाई कराकर पांचों शव बरामद किया था।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story