मध्यप्रदेश

मैहर मां शारदा की भक्ति में डूबे भक्त, पूर्व मुख्यमंत्री ने की पूजा, महिला ने चढ़ाई अपनी जीभ

मैहर मां शारदा की भक्ति में डूबे भक्त, पूर्व मुख्यमंत्री ने की पूजा, महिला ने चढ़ाई अपनी जीभ
x
मैहर (Maihar) की माता शारदा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

मैहर (Maihar) त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा (Maa Sharda) के दरबार में भक्तों की भीड़ पहुच रही है और भक्त मैया को प्रसन्न करने के लिए कोई कमी नही रखना चाह रहे है। महिला भक्तो ने तो अपनी जीभ ही काट कर माता रानी को चढ़ा दी है। सूचना पर महिला को ईलाज के लिए एम्बेंलस को बुलाया गया, लेकिन घर के लोग अस्पताल ले जाने के बजाय मां के भजन में लीन है और उनका कहना है कि मां की शक्ति से महिला को पुनः जीभ मिलेगी।

मैहर में जीभ चढ़ाने वाली तीसरी महिला


मैहर में माता दुर्गा के सामने 26 वर्षीय महिला गिरजा साहू जीभ काटकर चढ़ाने वाली यह तीसरी महिला है। इसके पहले दो महिलाओं ने शारदा माता मंदिर मैहर में चढ़ाई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना


केन्द्रीय मंत्री व मध्य-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मैहर पहुची और उन्होने माता शारदा का दर्शन लाभ लेकर पूजा-अर्चना की है। उनका कहना था कि जगत कल्याण एवं सुख-शांति के लिए उन्होने माता रानी से प्रार्थना की है। उनका कहना था कि मैहर वाली माता की असीम शक्ति है। ज्ञात हो कि मध्य-प्रदेश ही नही उत्तर-प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भक्त भारी संख्या में शारदा माता के दरवार में पहुच रहे है। नवदुर्गा के चलते लाखों की संख्या में मईया के भक्तों ने उनका दर्शन लाभ लिया है। वही नवदुर्गा उत्सव भी अब धीरे-घीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुच गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story