मध्यप्रदेश

Deputy CM List in MP: मध्य प्रदेश में अब तक कितने डिप्टी सीएम रहें? देखें लिस्ट...

Deputy CM List in MP
x

Deputy CM List in MP

Deputy CM List in MP: मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सरकार बनाई है। राज्य का सीएम डॉ. मोहन यादव को बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप-मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाया गया है।

Deputy Chief Minister List in MP: मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सरकार बनाई है। राज्य का सीएम डॉ. मोहन यादव को बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप-मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाया गया है।

1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश के गठन के बाद यह चौथी बार है जब राज्य में उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हों। इसके इसके पहले 1967, 1993, 1998 में भी मध्य प्रदेश में उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

क्रमांकडिप्टी सीएमविधानसभाकार्यकालमुख्यमंत्रीपार्टी
1.वीरेंद्र कुमार सकलेचाजावड़1967 से 1969गोविंद नारायण सिंहजन संघ
2.शिव भानु सिंह सोलंकीधार
अर्जुन सिंहकांग्रेस
3.सुभाष यादवकसरवाद1993 से 1998दिग्विजय सिंहकांग्रेस
4.जमुना देवीकुक़शी1998 से 2003दिग्विजय सिंहकांग्रेस
5.राजेंद्र शुक्लरीवादिसंबर 2023डॉ. मोहन यादवभाजपा
6.जगदीश देवड़ामलहारगढ़दिसंबर 2023डॉ. मोहन यादवभाजपा

क्या होता है उपमुख्यमंत्री?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत उप-मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) को एक संवैधानिक दर्जा दिया गया है। किसी भी राज्य में जब कोई सरकार बनती है तो विधायक दल का नेता चुना जाता है। विधायक दल के नेता को उस राज्य के राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करते हैं। उसके बाद सीएम की सलाह पर राज्यपाल डिप्टी सीएम की नियुक्ति करते हैं।

क्यों बनाया जाता है उपमुख्यमंत्री?

उप-मुख्यमंत्री की नियुक्ति सरकार के समीकरण को बनाए रखने के लिए की जाती है। अधिकांश गठबंधन की सरकारों में ऐसा होता है। लेकिन यदि पूर्ण बहुमत वाली सरकार है तो वह राज्य के अंदर क्षेत्रीय या जातीय समीकरण आदि में संतुलन बनाए रखने के लिए इस पद में नियुक्ति करती है।

डिप्टी सीएम की सैलरी और शक्तियाँ?

डिप्टी सीएम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। साथ ही उनके वेतन और अन्य भत्ते भी कैबिनेट मंत्री के ही बराबर दिए जाते हैं, जो टैक्स फ्री होते हैं। इसके बाद वह सरकार में अन्य विभागों की ज़िम्मेदारी भी ले सकते हैं। अब मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम को बड़े विभाग की ज़िम्मेदारी भी सौंपते हैं।

एक राज्य में कितने डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं?

राज्य की सरकार चाहे तो कितने भी उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर सकती है। इनकी संख्या या पद को लेकर कोई नियम नहीं है। उदाहरण के तौर पर आंध्र प्रदेश में वर्तमान की सरकार में 5 डिप्टी सीएम हैं। जबकि बाकी के अन्य राज्यों में कहीं 2 तो कहीं एक उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति की गई है। अमूमन जिन राज्यों में डिप्टी सीएम की जरूरत महसूस होती हैं, वहाँ दो ही नियुक्तियाँ की जाती है। हाल ही में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दो-दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। जबकि तेलंगाना और मिजोरम में एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

Next Story