मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

News Desk
13 July 2021 5:14 PM GMT
मध्यप्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
x
भोपाल। मध्यप्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का समर्थन शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह बेहद जरूरी है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसी भी देश में साधन.संसाधन के उपयोग की एक सीमा होती है। चाहे जमीन की बात करें या पानी की बात करें।

उन्होंने कहा कि प्रकृति के दिए उपहार को कितने लोग किस स्थिति तक उपयोग करेंगे इसकी अपनी एक सीमा है। सारंग ने कहा कि अगर उस सीमा से आगे जाकर कोई काम होता है तो निश्चित रूप से साधन संसाधनों में कमी आती है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। वहीं भाजपा रामेश्वर शर्मा ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठाई है।

देशभर में अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे सख्ती से लागू करने की मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश में इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में भी इस कानून को बनाने को लेकर मांग उठने लगी हैण् प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस कानून को देश की आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी बताया कहा कि इसी के माध्यम से देश आगे बढ़ पाएगा।

संख्या नियंत्रण को कानून के दायरे में लाएं

जनसंख्या नियंत्रण कानूनी परिधि में जरूर आना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार में निश्चित रूप से काम होना चाहिए और यह विषय कानूनी परिनिधि में जरूर आना चाहिए। हिंदुस्तान में जनसंख्या नियंत्रण हो और उसको कानून की परिधि में लाकर अगर हम काम करेंगे तो उसका लाभ इस देश की भावी पीढ़ी को होगा। मंत्री सारंग ने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण भारत में होना चाहिए।

Next Story