मध्यप्रदेश

भाजपा में घर वापसी करेंगे दीपक जोशी: दो पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल, कमलनाथ बोलें- मैं छिंदवाड़ा नहीं छोड़ने वाला

Aaryan Puneet Dwivedi
11 March 2024 2:15 PM IST
भाजपा में घर वापसी करेंगे दीपक जोशी: दो पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल, कमलनाथ बोलें- मैं छिंदवाड़ा नहीं छोड़ने वाला
x
लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहें हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहें हैं। अब कांग्रेस के दो और पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 2023 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भी घर वापसी की तैयारी में हैं।

सोमवार को पन्ना के गुन्नौर से कांग्रेस विधायक रहें शिवदयाल बागरी और सागर के खुरई सीट से विधायक रहें अरुणोदय चौबे ने भाजपा जॉइन कर ली। इनके साथ अलीराजपुर जिले में 6 बार सरपंच और 3 बार जनपद सदस्य रहें भील नेता कमरू भाई ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। इन सभी को सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और नागर सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर सागर की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेडे भी मौजूद रहीं।

कमलनाथ बोलें- छिंदवाड़ा नहीं छोडने वाला

खुद के जबलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, मैं छिंदवाड़ा किसी हाल में छोडने वाला नहीं हूँ। वहीं कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले- दीपक पहले से भाजपा के हैं। अरुणोदय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

बताते चलें कि शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर-एक से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story