मध्यप्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद का निधन, पार्टी में शोक : MP NEWS

News Desk
21 March 2021 7:01 PM GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद का निधन, पार्टी में शोक : MP NEWS
x
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सूरज भानु सोलंकी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में रविवार को निधन हो गया। उनके पिता शिवभानु सोलंकी मप्र में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। निधन से प्रदेश कांग्रेस के साथ ही राजनैतिक गलियारे में शोक व्याप्त हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर पूर्व सांसद सूरजभानु सोलंकी के निधन पर दुख जताया।

अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को दुख सहन करने के लिए शक्ति प्रदान की करने की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने सोलंकी के निधन पर शोक जताया है। शिवराज कैबिनेट के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

सूरजभानु सोलंकी का जन्म 4 अप्रैल 1960 को मध्यप्रदेश के गंधवानी में हुआ। वह 1989 से 1996 तक दो बार महू-धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद रहे। वर्ष 1996 में भाजपा के छतर सिंह दरबार से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गंधवानी विकासखंड के मानवा में रहने वाले पूर्व सांसद सूरज भानु सिंह ने 2013 में हरसूद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गये।

Next Story