मध्यप्रदेश

एमपी में ट्रेन के लंच बॉक्स से निकला मरा कॉकरोच, शिकायत करने पर वेंडर ने दी धमकी

Sanjay Patel
30 May 2023 9:07 AM GMT
एमपी में ट्रेन के लंच बॉक्स से निकला मरा कॉकरोच, शिकायत करने पर वेंडर ने दी धमकी
x
MP News: मध्यप्रदेश में ट्रेन के लंच बॉक्स से मरा कॉकरोच निकला। जिसे देखकर ऑर्डर करने वाला परिवार भौचक्का रह गया। इसके बाद मामले की शिकायत आईआरसीटीसी से की गई।

मध्यप्रदेश में ट्रेन के लंच बॉक्स से मरा कॉकरोच निकला। जिसे देखकर ऑर्डर करने वाला परिवार भौचक्का रह गया। इसके बाद मामले की शिकायत आईआरसीटीसी से की गई। जिसके बाद वेंडर धमकी देने पर उतारू हो गया। वेंडर ने कहा कि अपनी शिकायत वापस लो। वेंडर ने उस लंच बॉक्स को वापस तो ले लिया किंतु पेमेंट वापस देने से इंकार कर दिया। जब दोनों के बीच बहस बढ़ गई तो वेंडर ने पैसा लौटाना ही मुनासिब समझा।

ऑर्डर कर मंगवाया था लंच बॉक्स

एमपी इंदौर का एक परिवार खाने के लिए लंच बॉक्स ऑर्डर कर मंगवाया। वह गुजरात स्थित सोमनाथ के दर्शन कर ट्रेन से वापस लौट रहे थे। लंच बॉक्स को जैसे खाने के लिए खोला तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच पाया गया। जिस पर परिवार वाले भड़क उठे। मामले की शिकायत आईआरसीटीसी से करने पर वेंडर भड़क गया। उसे धमकी देते कहा कि शिकायत वापस लो। जब परिवार वालों ने लंच बॉक्स वापस कर पैसे मांगे तो उसने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। जिसके बाद बामुश्किल वेंडर द्वारा पैसे लौटाए गए। मरा कॉकरोच लंच बॉक्स में देख परिजन हैरान रह गए। जिसका उनके द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें यह साफ देखा गया कि दाल चावल में यह कॉकरोच पाया गया।

शिकायत वापस लेने दी धमकी

इंदौर के रहने वाले शिवनाथ अपनी बेटी और पत्नी के साथ सोमनाथ दर्शन करने गए हुए थे। जहां से लौटते समय ट्रेन में उनके खाने में कॉकरोच पाया गया। परिवार जबलपुर ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुआ था। शिवनाथ के मुताबिक सुबह 10 बजे ट्रेन में आईआरसीटीसी का वेंडर ऑर्डर लेने आया था। तब उन्होंने लंच ऑर्डर किया था। उन्होंने एक साथ चार लंच बॉक्स मंगाए थे जिसके लिए प्रति लंच बॉक्स के लिए उनके द्वारा 140 रुपए दिए गए। लंच बॉक्स को जैसे खाने के लिए तो एक में मरा कॉकरोच पाया गया। जब वेंडर को इसकी जानकारी दी गई तो उसने यह बात मानने से इंकार कर दिया। शिवनाथ ने इसका वीडियो बनाया और रेल मदद वेबसाइट पर शिकायत की। डेढ़ घंटे बाद मैनेजर पहुंचे और पेमेंट वापस किया। इस दौरान वेंडर परिवार वालों को धमकाता रहा कि अपनी शिकायत वापस लो।

Next Story