मध्यप्रदेश

DA Hike In MP: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, एमपी के 7.50 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

MP Government Scheme
x
DA Hike In MP: एमपी के कर्मचारियों को सरकार अगस्त माह से बढ़ा हुआ डीए देगी।

DA Hike In MP: प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के लिए अगस्त माह खुशखबरी लेकर आया है। खबरों के अनुसार सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chauhan) ने ऐलान कियाहै कि प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों (State Government Employees) का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब उन्हें भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 34 प्रतिशत डीए मिलेगा।

सीएम ने बधाई देते हुए कर्मचारियों को दी खुशखबरी

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सावन सोमवार की बधाई देते हुए घोषणा किए है कि प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया जा रहा है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) सितंबर माह की वेतन से मिलने लगेगा।

625 करोड़ रूपये का वित्तीय भार

इस फैसले से वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार पर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। बता दें कि प्रदेश में 6 लाख 40 हजार नियमित और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। जिन्हे सरकार के इस निर्णय का लाभ मिलने जा रहा है।

तीसरी बार बढ़ा डीए

ज्ञात हो कि शिवराज सरकार लगातार प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है और तकरीबन 9 महीने में यह तीसरी मौका है जब सरकार डीए बढ़ा रही है। इसके पूर्व अक्टूबर 2021 में 8 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। 5 मार्च 2022 को अपने बर्थडे पर सीएम ने इसमें 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अब 3 प्रतिशत भत्ता फिर से बढ़ाया गया है। यानी 9 महीने में सरकार 22 प्रतिशत डीए बढ़ा चुकी है।

कर्मचारियों में प्रसन्नता

कर्मचारियों के संगठनों ने शिवराज सरकार के फैसले का स्वागत किया है, हालांकि वे इसे जनवरी 2022 से दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story