मध्यप्रदेश

एमपी के किसानों के लिए फायदे का सौदा बनी लाल भिंडी की खेती, हो रहा बंपर मुनाफा

red ladyfinger
x
वर्तमान समय में किसान गेहूं-धान की खेती कर ज्यादा लाभ नहीं कमा पाते।

Lal Bhindi Ki Kheti: वर्तमान समय में किसान गेहूं-धान की खेती कर ज्यादा लाभ नहीं कमा पाते। ऐसे में आवश्यक है किसान बागवानी की ओर अपना रूख करें। बागवानी में लाल भिंडी की खेती से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। कई गुणों के कारण लाल भिंडी कीं बाजार मे मांग ज्यादा हैं। वही उत्पादन कम होने से महंगे दामों में बिक रही है। इसके कई आयुर्वेदिक लाभ भी हैं। आम भिंडी की तरह देखने वाली यह लाल रंग की भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इन सब खूबियों की वजह से लाल भिंडी की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद है।

छिंदवाड़ा में किसान कर रहे फसल तैयार

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर छिंदवाड़ा जिले के किसान खास तौर पर परासिया के किसान लाल भिंडी की खेती कर रहे हैं। जाटाछापर के दो किसान जैविक तरीके से लाल भिंडी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। जैविक विधि से तैयार की गई लाल भिंडी की बाजार में मुंह मांगी कीमत मिल रही है।

मकड़ी का रहता है डर

लाल भिंडी में प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। फिर भी लाल मकड़ी का खतरा बना रहता है। मकड़ी लगने के बाद वह पत्तियों का रस चूस लेती है जिससे पेड़ पीला पड़ जाता है। अगर ऐसी समस्या हो तो फसल की बचाव के लिए डाईकोफाल या गंधक का छिड़काव करना चाहिए।

ऐसे करें खेती

लाल भिंडी की खेती करने के लिए अलग से कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती। सामान्य तौर पर किसान जिस तरह से फसल बोने के पूर्व खेत की तैयारी करते हैं लाल भिंडी की खेती के लिए खेत तैयार करना पड़ता है। सिर्फ बीज लाल भिंडी का लाना होता है। लाल भिंडी में कीटों का प्रभाव कम होता है ऐसे में दवा का उपयोग न के बाराबर किया जाता है।

क्या है आयुर्वेदिक गुण

वैज्ञानिकों के बातए अनुसार हरी भिंडी की अपेक्षा लाल भिंडी में उत्पादन ज्यादा होता है। सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है। जानकारी के अनुसार लाल भिंडी में एंटी ऑक्सीडेंट और आईरन प्रचुर मात्रा में मौजूद रहता है। इसे पकाने में कम समय लगता है। स्वाद से भरपूर या लाल भिंडी शरीर को मजबूत करने में सहायक है इसीलिए बाजार में इसकी मांग की जा रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story