मध्यप्रदेश

एमपी के किसानो के लिए खुशखबरी! ओलावृष्टि और बारिश में नष्ट हुई फसलों का अब ₹32000 मिलेगा मुआवजा, मुख्यमंत्री ने कर दी घोषणा

mp news
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत कर्मचारियों को नुकसानी का आकलन करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने फसलों में हुए नुकसान के लिए भरपाई करने की व्यवस्था कर दी है।

मध्यप्रदेश में बेमौसम हुई बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है। खेत में खड़ी पकी फसलें खराब हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत कर्मचारियों को नुकसानी का आकलन करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने फसलों में हुए नुकसान के लिए भरपाई करने की व्यवस्था कर दी है। साथ ही घोषणा करते हुए यह भी बताया किसे किस फसल पर कितना मुआवजा मिलेगा।

किसे कितनी दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए तय किया है की एक हेक्टेयर की फसल अगर 50 प्रतिशत नष्ट हुई है तो उस नुकसान के एवज में किसानों को 32 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रति गाय भैंस की हानि होने पर 37 हजार रुपए, प्रति भेड़ बकरी का नुकसान होने पर 4 हजार रुपए, बछिया का नुकसान होने पर दो हजार रुपए तथा मुर्गी की हानि होने पर 100 रुपए प्रति मान से राहत राशि दी जाएगी।

कर्ज वसूली की तारीख बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि उन्होंने खेती किसानी के लिए जो कर्ज लिया है उसके वसूली की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी किसानों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि उसमें लगने वाला ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा।

हीला हवाली नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्राकृतिक आपदा प्रभावित जिलों का सर्वे कार्य समय पर पूरा किया जाए। इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि कोई भी हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे होना चाहिए और हर पीड़ित किसान को सहायता मिलनी चाहिए।

Next Story