मध्यप्रदेश

Country Oldest Taxpayer: देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर ने ली अंतिम सांसें, एमपी के बीना की 121 वर्षीय गिरिजा देवी का निधन

Sanjay Patel
8 July 2023 9:07 AM GMT
Country Oldest Taxpayer: देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर ने ली अंतिम सांसें, एमपी के बीना की 121 वर्षीय गिरिजा देवी का निधन
x
MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिला स्थित बीना की रहने वाली 121 वर्षीय गिरिजा देवी तिवारी का निधन हो गया। वह देश की सबसे उम्रदराज टैक्यपेयर थीं।

Country Oldest Taxpayer: मध्यप्रदेश के सागर जिला स्थित बीना की रहने वाली 121 वर्षीय गिरिजा देवी तिवारी का निधन हो गया। वह देश की सबसे उम्रदराज टैक्यपेयर थीं। आयकर विभाग द्वारा उनका सम्मान भी किया गया था। गिरिजा देवी के पेन कार्ड में वर्ष 1903 में जन्म होना अंकित है। जिसके आधार पर उनकी उम्र 121 वर्ष है। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांसें ली। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए गिरिजा के पति

देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर गिरिजा देवी के पति सिद्धनाथ तिवारी वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए थे। कांग्रेस की टिकट पर वर्ष 1971 में उन्होंने बीना से चुनाव लड़ा था। उनका निधन 1985 में हो गया। गिरिजा देवी के 4 बेटों में से दो का निधन हो चुका है। जबकि तीसरे बेटे घनश्याम तिवारी 75 वर्ष पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। वहीं सबसे छोटे बेटे डॉ. राजेन्द्र तिवारी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। गिरिजा देवी के निधन के बाद उन्हें मुखाग्नि बेट घनश्याम तिवारी ने दी।

गिरिजा देवी को मिल रही थी पेंशन

गिरिजा देवी को अपने पति स्व. सिद्धनाथ तिवारी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन मिल रही थी। जिसके कारण वह टैक्सपेयर भी थीं। आयकर विभाग ने अपने 160वें स्थापना दिवस पर देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर के रूप में उनका सम्मान भी किया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। बीना एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन हुआ था फरवरी में

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन फरवरी महीने में हुआ था। वह 118 वर्ष की थीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। जिनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। इसके पूर्व यह रिकार्ड जापान की काने तनाका के पास था। गत वर्ष अप्रैल में काने तनाका की मृत्ये के बाद यह रिकार्ड सिस्टर आंद्रे के नाम हो गया था। दुनिया में सबसे ज्यादा वक्त तक जीवित रहने का रिकार्ड भी फ्रांस की महिला के नाम पर ही है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट का जन्म 1875 में हुआ था। जो 122 वर्ष, 164 दिन तक जिंदा रही थीं।

Next Story