![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP में CORONA POSITIVE...
MP में CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या 112 पहुंची, अब तक 8 की मौत, 30 की हालत में आया सुधार
![MP में CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या 112 पहुंची, अब तक 8 की मौत, 30 की हालत में आया सुधार MP में CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या 112 पहुंची, अब तक 8 की मौत, 30 की हालत में आया सुधार](https://www.rewariyasat.com/uploads/2020/03/corona_virus_alert.jpg)
MP में CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या 112 पहुंची, अब तक 8 की मौत, 30 की हालत में आया सुधार
INDORE/ मध्य प्रदेश में CORONA POSITIVE मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ गुरुवार शाम को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में प्रदेश के कुल CORONA पॉजिटिव मरीजों की संख्या 107 बताई थी, वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ये संख्या 112 पर जा पहुंचा है। CORONA वायरस से संक्रमित होकर प्रदेश में 8 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
हालात सबसे ज्यादा खराब
राज्य में सबसे अधिक मामले INDORE में सामने आए हैं, शहर में अब तक CORONA के 82 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 6 की मौत हो चुकी है। वहीं, उज्जैन में अब तक 6 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें भी अब तक 2 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, जबलपुर में 8, भोपाल में 8, मुरैना में 2, ग्वालियर में 2, शिवपुरी में 2, खरगोन में 1 और छिंदवाड़ा में 1 पॉजिटिव केस केस सामने आ चुके हैं।
शिवराज के बाद शाह हुए सख्त
INDORE में स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए हमले को लेकर प्रदेश के CM SHIVRAJ के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सख्ती बरतने की बात कही है। शाह ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, ऐसी घटना दोबारा न हो। डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा होना चाहिए। इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाए। बता दें कि, इससे पहले शिवराज सिंह ने स्वास्थ महकमें को निर्देश देते हुए कहा था कि, वो CORONA के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखें। आपकी सुरक्षा की जवाबदारी हमारी है। उस घटना में शामिल सभी अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। चौहान ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि, लोगों की जिंदगी के लिए जरूरी है आप अपने काम में जुटे रहें।
अब तक 8 की मौत, 30की हालत में आया सुधार
लॉकडाउन के बावजूद मध्यप्रदेश में CORONA संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा थम नहीं रहा है। गुरुवार को मुरैना में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों ही पति-पत्नी हैं, जो कुछ दिन पहले विदेश से मुरैना आए थे। दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। दंपती के परिवार के 26 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक 8 CORONA संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 CORONA पॉजिटिव मरीज की हालत गंभीर है। खुशी की बात ये है कि, अब तक 30 मरीजों की स्थिति में सुधार आया है, जिन्हें सेकेंड टेस्ट के बाद इन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
![Aaryan Dwivedi Aaryan Dwivedi](/images/authorplaceholder.jpg)